लघु उद्योग भारती में आपका स्वागत है

About Us

लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के तत्वावधान में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के उद्यमियों, संगठनात्मक पदाधिकारियों, औद्योगिक प्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्घाटन हेतु आमंत्रण प्रस्तावित है। साथ ही लघु उद्योग भारती के केंद्रीय संगठन मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा संघ परिवार के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

इस सम्मेलन का उद्देश्य केवल एक औपचारिक आयोजन करना नहीं, बल्कि दोनों प्रदेशों के उद्यमियों के मध्य आपसी सहयोग, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एवं संगठनात्मक विस्तार के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य

  • उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के उद्यमियों के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक संबंधों को प्रोत्साहित करना।
  • लघु एवं मध्यम उद्योगों की समस्याओं, चुनौतियों एवं समाधान पर सार्थक चर्चा करना।
  • केंद्र एवं राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों एवं MSME योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना।
  • युवा एवं महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करना तथा उनके अनुभवों को साझा करना।
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों एवं उद्यमियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना।
  • दोनों प्रदेशों में लघु उद्योग भारती के संगठनात्मक विस्तार एवं आपसी समन्वय को मजबूत करना।
  • भविष्य में संयुक्त औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना तैयार करना।